एसडीएम ने DC के ड्राइवर का काटा बेल्ट ना लगाने पर चालान, डीसी भी थे कार में मौजूद

Font Size

चण्डीगढ़। प्रदेश में चल रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान सोनीपत के एसडीएम प्रशांत पंवार ने डीसी की गाड़ी का चालान काट दिया। दरअसल, अभियान के दूसरे दिन मंगलवार को जब सोनीपत के लघु सचिवालय के अंदर डीसी विनय सिंह की गाड़ी आई, तो एसडीएम प्रशांत पंवार ने हर गाड़ी की तरह उनकी भी गाड़ी की जांच की।
एसडीएम ने जांच के दौरान पाया कि ड्राइवर ने सीट बेल्ट नहीं लगा रखी है और जब उन्होंने कहा कि सीट बेल्ट नहीं लगा रखी, तो डीसी ने भी कहा कि नियम व कानून सबके लिए एक समान है। जिसके बाद एसडीम ने चालान काट दिया।
इस दौरान डीसी प्रशांत पंवार ने भी कहा कि कायदे-कानून सबके लिए एक जैसे होने चाहिए, मैंने खुद कहा कि चालान काटों, ताकि नियमों को लेकर आम लोगों को भी एक मैसेज मिले।

Table of Contents

You cannot copy content of this page