Font Size
![]()
जयपुर। राजस्थान के सांगानेर में एक बड़ा रेल हादसा होने की खबर है। मीडिया की खबर के अनुसार जयपुर के पास सांगानेर रेलवे स्टेशन के नजदीक दयोदय एक्सप्रेस के 3-4 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे के बाद कई यात्रियों के डिब्बों में फंसे होने और घायल होने की आशंका है। यह रेल जबलपुर से अजमेर जा रही थी।
रेल के डिब्बे पटरी से उतरने से अफरा-तफरी मच गई। लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी। स्थानीय लोग डिब्बों में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद करने लगे। कितने लोग घायल हुए हैं इसकी पुख्ता जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।
