वर्ष 2015 से 2018 के लिए गांधी शांति पुरस्कार घोषित

Font Size

नई दिल्ली। वर्ष 2015, 2016, 2017 और 2018 के लिए गांधी शांति पुरस्कार घोषित कर दिए गए हैं। इन पुरस्कारों के लिए निम्नलिखित को चुना गया है : –

  1. ग्रामीण विकास, शिक्षा और प्राकृतिक संसाधनों के विकास में योगदान देने पर कन्याकुमारी के विवेकानंद केन्द्र को 2015 के लिए चुना गया है।
  2. वर्ष 2016 के लिए देशभर के लाखों बच्चों को मध्याह्न भोजन की व्यवस्था करने के लिए अक्षय पात्र फाउंडेशन तथा भारत में स्वच्छता में सुधार और मैला ढोने वालों की मुक्ति में योगदान करने के लिए सुलभ इंटरनेशनल को संयुक्त रूप से पुरस्कार दिया जाएगा।
  3. भारत के दूर-दराज के इलाकों में जनजातीय और ग्रामीण बच्चों को शिक्षा प्रदान करने, ग्रामीण सशक्तिकरण, लैंगिक और सामाजिक समानता कायम करने पर 2017 के लिए यह पुरस्कार एकल अभियान न्यास को दिया जाएगा।
  4. भारत और विश्व में कुष्ठ रोग निवारण के क्षेत्र में योगदान देने पर वर्ष 2018 के लिए योहेई ससाकावा को पुरस्कार के लिए चुना गया है।

उल्लेखनीय है कि महात्मा गांधी की 125वीं जयंती के अवसर पर वर्ष 1995 में सरकार ने इन वार्षिक पुरस्कारों की स्थापना की थी। पुरस्कार में एक करोड़ रुपये, प्रमाण-पत्र, अनुशंसा पत्र और पारंपरिक दस्तकारी/हथकरघा से बनी कलाकृति प्रदान की जाती है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page