दिल्ली पुलिस सभी मालखानों का डिजिटलकरण करने वाला देश पहला बल बना

Font Size

नयी दिल्ली । दिल्ली पुलिस देश का पहला ऐसा बल बन गया है जिसने सभी थानों के मालखानों को डिजिटलिकृत किया है। मालखानों में जब्त असलाह रखा जाता है।

पुलिस की ओर से शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने यहां चिन्मया मिशन में शेष 10 जिलों में ई मालखाना परियोजना का शुभारंभ किया।

परियोजना की अहमियत बताते हुए पटनायक ने कहा कि सेवा आपूर्ति तंत्र का डिजिटलकरण करने से निश्चिम तौर पर पूरी प्रणाली में तेजी आएगी तथा यह सरल बनेगी।

विज्ञप्ति के मुताबिक, पुलिस आयुक्त ने परियोजना में शामिल रहे कर्मियों के प्रयासों की सराहना की और 14 कर्मियों को योग्यता प्रमाण पत्र दिया। हरेक जिले से एक कर्मी को प्रमाण पत्र दिया गया।

ई-मालखाना के कामकाज पर एक पुस्तिका का भी लोकार्पण किया गया है। इसके अलावा इस परियोजना को कैसे अमली-जामा पहनाया गया, उसपर एक लघु फिल्म दिखाई गई।

विज्ञप्ति के मुताबिक, सभी थानों में करीब 3,11,600 मामलों से जुड़ी संपत्तियों का डिजिटलकरण किया गया है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page