राष्‍ट्रपति व उपराष्‍ट्रपति ने दीपावली की बधाई दी

Font Size

नई दिल्ली : राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दीपावली की पूर्व संध्‍या पर देशवासियों को बधाई दी है।अपने संदेश में राष्‍ट्रप‍ति ने कहा है, ‘दीपावली के शुभ अवसर पर मैं भारत और दुनियाभर में सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। यह त्‍योहार देशवासियों में आपसी भाईचारा और एकता स्‍थापित करने का अवसर है। दीपावली अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला पर्व है। आइए, हम इस महान पर्व पर वंचित और जरूरतमंद लोगों की सहायता करते हुए अपनी खुशियों को अधिक से अधिक बांटें। उन्होंने कहा है कि “मैं सभी देशवासियों से यह आग्रह भी करता हूं कि वे प्रदूषण मुक्‍त और सुरक्षित दीपावली मनाने का संकल्‍प लें।’

 

उपराष्‍ट्रपति ने दीपावली की पूर्व संध्‍या पर देशवासियों को बधाई दी

उपराष्‍ट्रपति श्री एम.वेंकैया नायडू ने दीपावली के शुभ अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है। अपने संदेश में उन्‍होंने कहा है कि दीपावली बुराई पर अच्‍छाई की जीत का प्रतीक है और भगवान राम के सद्गुणों के प्रति हमारी आस्‍था को मजबूत बनाती है। उन्‍होंने कहा कि मेरी कामना है कि यह पर्व हमारे जीवन में प्रकाश, शांति, समृद्धि और प्रसन्‍नता लाए।

उपराष्‍ट्रपति के संदेश का मूलपाठ :

‘मैं प्रकाश-पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

दीपावली का उत्‍सव पारंपरिक हर्षोल्‍लास के साथ मनाया जाता है तथा यह बुराई पर अच्‍छाई की जीत का प्रतीक है और भगवान राम के सद्गुणों के प्रति हमारी आस्‍था को मजबूत बनाती है। दीपावली का पर्व संपत्ति, गौरव और समृद्धि की प्रतीक देवी लक्ष्‍मी से भी जुड़ा है तथा न केवल भारत बल्कि दुनियाभर में रहने वाले भारतीय मूल के लोग बड़ी धूमधाम से इस त्‍योहार को मनाते हैं।

मैं कामना करता हूं कि दीपावली का पर्व हमारे जीवन में प्रकाश, शांति, समृद्धि और प्रसन्‍नता लाए।’

You cannot copy content of this page