प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया एमजे अकबर का इस्तीफा

Font Size

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को एम जे अकबर का मंत्री परिषद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। इसके साथ ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सलाह पर बुधवार को केन्द्रीय मंत्रिपरिषद से एमजे अकबर का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। राष्ट्रपति भवन ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रपति भवन से जारी एक बयान में बताया गया, ‘‘भारत के राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 75 के उपबंध (2) के तहत प्रधानमंत्री की सलाह पर केन्द्रीय मंत्री परिषद से एमजे अकबर का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।’’ इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अकबर का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। स्थापित प्रक्रिया के अनुरूप उसे राष्ट्रपति के पास भेजा गया।

इससे पहले अकबर ने विदेश राज्य मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। उन पर कई समाचार संगठनों में संपादक पद पर रहने के दौरान यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। अकबर ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि उन्होंने निजी तौर पर अदालत से न्याय लेने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा, “ मैं पद से इस्तीफा देना उचित समझता हूं और मेरे ऊपर लगाए गए गलत आरोपों को मैं निजी तौर पर अदालत में चुनौती दूंगा। इसलिए मैंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है।” पिछले कुछ दिनों में अकबर पर करीब 20 महिलाओं ने कथित रूप से यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

You cannot copy content of this page