5 हत्याओं के मामले में सतलोक आश्रम के संचालक रामपाल को उम्रकैद

Font Size

हरियाणा के हिसार की विशेष अदालत ने सुनाई सजा

कोर्ट ने 11 अक्टूबर को दोषी ठहराया था

हिसार । हरियाणा के हिसार की विशेष अदालत ने सतलोक आश्रम के संचालक रामपाल को हत्या के दो मामलों में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इससे पहले कोर्ट 11 अक्टूबर को उसे दोषी ठहरा दिया था। रामपाल नवंबर 2014 से जेल में बंद है। रामपाल के साथ 15 दोषियों को भी उम्रकैद की सजा सुनाई गई। सुरक्षा को देखते हुए कोर्ट ने जेल में ही सजा सुनाई।

रामपाल को केस नंबर 429 में रामपाल को यह सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही कोर्ट ने रामपाल को एक लाख रूपये का जुर्माना भी लगाया है। रामपाल की सजा को ऐलान को लेकर प्रशासन मुस्तैद है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। सुरक्षा के लिहाज से 30 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।

हिसार में डीआईजी और आईजी सहित 6 आईपीएस अधिकारियों और डीएसपी के नेतृत्व वाली 10 टीम को नियुक्त किया गया है। वहीं दूसरे जिलों से फोर्स मंगाकर 1500 जवानों को भी तैनात किया गया है। रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। वहीं सुरक्षा के लिहाज से धारा 144 भी लागू रहेगी। वहीं एक महिला की हत्या के केस मुकदमा-430 में रामपाल समेत 14 दोषियों को बुधवार को सजा सुनाई जाएगी।

बता दें कि नवंबर 2014 में सतलोक आश्रम में पुलिस और रामपाल समर्थकों के बीच टकराव हुआ था। इस दौरान 5 महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई थी। इसके बाद आश्रम संचालक रामपाल पर हत्या के दो मामले दर्ज किए गए थे। केस नंबर-429 (4 महिलाओं व एक बच्चे की मौत) में रामपाल सहित कुल 15 आरोपी थे। वहीं, केस नंबर-430 (एक महिला की मौत) में रामपाल सहित 13 आरोपी थे। इनमें 6 लोग दोनों मामलों में आरोपी थे।

यहां देखें फोटो-http://v.duta.us/Pqa2KQAA

पसंद करने के लिए इस मैसेज को reply करें और टाइप करे ?

Table of Contents

You cannot copy content of this page