भाजपा नेता ने राहुल गांधी को भेजे बादाम, बोले- नाम याद  रखने में मिलेगी मदद

Font Size

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने राहुल गांधी को बादाम भेजा है। उन्होंने कहा कि आरोप लगाते समय वे नाम सहित कुछ न कुछ हमेशा भूल जाते हैं। इसलिए अगर वे बादाम खाएंगे तो उनकी याददाश्त मजबूत होगी।

तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने बताया कि राहुल गांधी राफेल मामले में आरोप लगाते समय उसका दाम भूल जाते हैं। जब विजय माल्या और नीरव मोदी के मामले में आरोप लगाते हैं तो भी नाम भूल जाते हैं। इससे लगता है कि उनकी याददाश्त कुछ कमजोर हो गई है। इसीलिए मैंने उन्हें 250 ग्राम बादाम भेजे हैं। जिससे वे इसे खाएं और उनकी याददाश्त मजबूत हो।

राजनीति में अपने मजाकिया व्यंग करने के लिए मशहूर बग्गा ने कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड दिल्ली के पते पर अमेजन से बादाम बुक करके भेजे हैं। और ट्वीट कर उन्हें शाम को भिगोकर सुबह खाने की सलाह दी है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page