चौटाला ने इनेलो राज्य कार्यकारिणी के सदस्यों की घोषणा की , पुराने नेताओं को मिली जगह

Font Size

चंडीगढ़ । इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने आज पार्टी की राज्य कार्यकारिणी के सदस्यों की भी घोषणा कर दी है। इसमें सभी जिले के पुराने नेताओं व पूर्व विधयकों व पूर्व चेयरमैन को जगह मिली है।

सूची में सतवीर कादियान पूर्व स्पीकर, सुरेंद्र मदान पूर्व मंत्री, धर्मपाल ओबरा पूर्व विधायक, भागीराम पूर्व विधायक, रन सिंह बेनीवाल पूर्व विधायक, सीताराम पूर्व विधायक, जसवीर सिंह जस्सा, रामजी लाल डागर पूर्व विधायक, रमेश खटक पूर्व विधायक, मेहर सिंह सैनी पूर्व एचपीएससी चेयरमैन, राव होशियार सिंह, मायाराम कुरुक्षेत्र, हरफूल खान भाट्टी, एडवोकेट बलवान सुहाग हैं।

सरदार कवंरजीत सिंह प्रिंस, जगमाल सिंह रोल्लां, अनिता गोस्वामी, धर्मबीर सिहाग, धर्मपाल मकडौली, जोगी राम, प्रदीप गिल, बाबूराम गुप्ता, कैलाश भगत, राव बहादुर सिंह पूर्व विधायक, सतपाल पहलवान, मदनलाल गुज्जर, गंगाराम पूर्व विधायक, सुगन चंद, धर्मवीर कैमिस्ट, पूरन सिंह डाबड़ा पूर्व विधायक, हवा सिंह धनखड़, रूपचंद लाम्बा, ईश्वर मेहला, राजेश सूटा, जय सिंह, कर्नल रघुबीर सिंह छिल्लर पूर्व विधायक, भूदेव शर्मा, अनूप बागनवाला, कर्मवीर राठी, महावीर गुलिया, डा. जगदीश कदियान, कुलदीप सिंह पूर्व चेयरमैन, मनजीत जैलदार, खीला राम नरवाल पूर्व चेयरमैन, राम स्वरूप चोपड़ा, नरेंद्र शर्मा और राज सिंह गागड़वास मुख्य रूप से हैं।

दूसरी तरफ इनेलो सुप्रीमो ने विधायक रणबीर सिंह प्रजापति और डॉ. रामचंद्र जांगड़ा (जो कि विगत दिवस गलती से डॉ. रामकुमार जांगड़ा लिखा गया था) को भी पॉलिटिकल अफेयर कमेटी का सदस्य नियुक्त किया है। श्री चौटाला ने दलवीर नेहरा को कर्मचारी सेल का संयोजक नियुक्त किया है जो विगत दिवस बलबीर सिंह लिखा गया था।

आज की सूची से यह स्पष्ट हो गया कि पार्टी में ओम प्रकाश चौटाला सुप्रीम हैं और उन्हें अपने पुराने कट्टर समर्थकों पर पूरा भरोसा है।

You cannot copy content of this page