मेयर मधु आजाद को मिला सरकारी आवास

Font Size

–    आवास नंबर-1, हुडा कॉलोनी सैक्टर-15 पार्ट-2 मेयर को किया गया अलॉट
–    मेयर जल्द ही शिफ्ट होंगी नए आवास में

गुरूग्राम, 11 अक्तुबर। गुरूग्राम की मेयर मधु आजाद को सरकारी आवास अलॉट कर दिया गया है। जिला उपायुक्त विनय प्रताप सिंह द्वारा उन्हें हुडा कॉलोनी सैक्टर-15 पार्ट-2 में आवास नंबर-1 अलॉट किया गया है। मेयर जल्द ही नए आवास में शिफ्ट होंगी।

 मेयर ने बताया कि वे पिछले काफी लंबे समय से आवास अलॉट करने के लिए कह रही थी, ताकि जनता आसानी से उन्हें आकर मिल सके और वे जनता से मिलने के लिए अधिक से अधिक समय दे सकें। उन्होंने बताया कि उसायुक्त द्वारा उन्हें हुडा कॉलोनी सैक्टर-15 पार्ट-2 स्थित आवास नंबर-1 अलॉट किया गया है। वे नए आवास में जल्द ही शिफ्ट करेंगी।

Table of Contents

You cannot copy content of this page