पूर्व विधायक आनन्द कौशिक ने मनाई महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती 

Font Size
 
फरीदाबाद, 2 अक्तूबर- फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनन्द कौशिक ने आज अपने सैक्टर-9 स्थित कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उन्होंने उनके चित्रों पर फूलमालाएं चढ़ाकर नमन किया। इस अवसर पर कांग्रेेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी अमर रहे, लालबहादुर शास्त्री अमर रहे लगाये। इस अवसर पर पूर्व विधायक आनन्द कौशिक ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी जी ने देश की आजादी मे सबसे ज्यादा योगदान दिया, उनके योगदान को भुलाया नही जा सकता है। उन्होंने सत्य, अंहिसा के बल पर उन्होंने अंग्रेजी सरकार को उखाड फैंका।
 
श्री कौशिक ने कहा कि महात्मा गांधी ने अपने संघर्षंमय जीवन की शुरूआत दक्षिणी अफ्रीका से की ओर वंहा के लोगो को न्याय और उनके अधिकार दिलाये। वहां से लौटकर उन्होंने अपने देश की आजादी की लड़ाई का नेतृत्व किया। महात्मा गांधी ने सत्य और अंहिसा को अपना प्रमुख हथियार बनाया। उन्होंने इसी के बल पर अंग्रेजों को झुकने के लिए मजबूर कर दिया था। महात्मा गांधी के आंदोलन से प्रेरित होकर लाखों लोग उनके अनुयायी बन गये थे। श्री कौशिक ने कहा कि आजादी के बाद देश के बंटवारे से गांधी जी को बहुत सदमा पंहुचा, इसी दौरान एक असामाजिक तत्व ने उनको गोली मार दी। गांधी जी ने देश को एकता के सूत्र मे बांधने का काम किया, उन्होंने देश को स्वच्छता का नारा दिया।
इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और झज्जर कांग्रेस प्रभारी बलजीत कौशिक ने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री सादगी, सत्य, अंहिसा की जीती जागती मिशाल थे। उनके सादा जीवन उच्च विचार वाली अभिव्यक्ति के सब कायल थे। देश की तरक्की के लिए अपना स्र्वस्व न्यौछावर करने वाले शास्त्री जी का ये देश सदैव ऋणी रहेगा। देश के जवानो और किसानों के लिए जय जवान जय किसान का नारा दिया। आज देश को इस प्रकार के निस्वार्थ, सादगी वाले नेता की आवश्यकता है। 
 
श्री कौशिक ने कहा कि आज भाजपा के नेता किसानो और जवानों की अनदेखी कर रहे हैं। देश की सीमा पर आये दिन जवान को शहादत देनी पड रही है और देश के अंदर किसानों को आत्महत्या करनी पड रही हैं लेकिन भाजपा की बहरी सरकार के के कानों पर जूँ तक नही रेंग रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री के दिखायें मार्ग पर चलती है। 
 
इस अवसर पर कांग्रेस आरटीआई सैल के अध्यक्ष के.सी. शर्मा, पर्यावरण प्रकोष्ट के प्रदेश महासचिव योगेश तंवर, गोल्डी बरेजा प्रधान सैक्टर-7 आरडब्ल्यूए, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष संजय त्यागी, सुरेश बैनीवाल युवा नेता, अमित बंसल,  अजय बहल प्रधान सैक्टर-7ई, रंधावा फागना, राममेहर गोयल, हनीफ खान, सीपी सिंह पूर्व प्रधान सैक्टर-8, ए.पी शर्मा, मधु सिंह, पम्मी, बेबी, लक्ष्मी, एम.एम नागपाल, हरीलाल गुप्ता प्रधान पटेल नगर, जय प्रकाश मितल, मनोज कुमार, संजय मिढढा, चरणदेव, अशोक शर्मा, रमेश कुमार, सत्य नारायण शर्मा, विपिन थपियाल, नंदन प्रसाद, राजेंन्द्र गुर्जर, रामबीर, जयवीर जादौन, एसपी सिंह, अर्जुन तंवर, दिनेश गोला, मनोज, एमएस अरोडा, जगदम्बा प्रसाद, अनिल कश्यप, मेहरचंद पाराशर, महेंद्र यादव, कलुआ प्रधान, सरदार भुपेन्द्र चानना, जितेन्द्र सूद, दीपांशु बरेजा आदि कार्यकर्ता और समर्थक विशेष रूप से मौजूद थे।

You cannot copy content of this page