रोहतक में भरे बाजार में दो युवतियों पर फायरिंग, एक की मौत, एक घायल

Font Size

रोहतक । रोहतक में बदमाशों के हौंसले किस कदर बुलंद है इसका आज ताजा उदाहरण देखने को तब मिला जब भरे बाजार में बाइक सवार युवकों ने दो युवतियों पर फायरिंग कर दी । फायरिंग में एक युवती को गोली लगी जिसकी इलाज के दौरान पीजीआई में मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक कमला नगर इलाके में बाजार में कपड़े प्रेस करवाने दो सहेलिया रवीना और किरण जा रही थी कि अचानक बाइक सवारों ने दोनों पर फायरिंग की दी। फायरिंग में एक गोली रवीना को लगी जबकि किरण ने भागकर जान बचाई।

इस घटना के बाद तुरंत की घायल युवती को इलाज के लिए पीजीआई लेकर पहुंचे लेकिन यहां पर इलाज के दौरान घायल युवती रवीना ने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि जिस युवती की हत्या की गई है उसका नाम रवीना है और उसकी कुछ दिन पहले ही पति से तलाक हुआ था और इस हत्याकांड का शक उसके पति और उसके एक अन्य साथी पर जताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page