‘राजस्थान में टारगेट-180 से ज़्यादा जिताएंगे सीटें, राजपूत समाज भाजपा के साथ’

Font Size

जयपुर । राजस्थान भाजपा के प्रमुख नेताओं में उभरे केन्द्रीय मंत्री और विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत और पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह की वजह से राजपूत भाजपा के साथ जुड़े थे।

कुछ एेसे घटनाक्रम हुए कि राजपूत समाज मे गलतफहमियां पैदा हो गईं, जिससे वे भाजपा से दूर हो गए। लेकिन, राजपूत समाज भाजपा का परम्परागत वोट है और फिर से वह भाजपा के साथ खड़ा होगा। जब कभी भी भाजपा और कांग्रेस का एक ही जाति का उम्मीदवार होता है तो भी समाज भाजपा को ही वोट देता है। शेखावत ने कहा, कुछ गलतफहमियां हैं, जिन्हें वे दूर करेंगे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page