पत्रकार आशुतोष ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया

Font Size

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बुधवार को बड़ा झटका लगा है। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार आशुतोष ने आम आदमी पार्टी छोड दी है। पत्रकारिता छोड़ राजनीति में आए पत्रकार आशुतोष एक बार फिर से पत्रकारिता में लौट सकते हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अमर उजाला के अनुसार, उन्होंने कुछ महीने पहले ही आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है, लेकिन केजरीवाल ने अभी तक इसे मंजूर नहीं किया है।

माना जा रहा है कि आशुतोष जल्द ही सार्वनजनिक तौर पर पार्टी छोडऩे की घोषणा करेंगे। इसके पीछे उन्होंने निजी वजह बताई है। आपको बता दें कि वर्ष 2014 में आशुतोष ने पत्रकारिता को विदा कह राजनीति में आए थे। आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। वे आप के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। उस समय उनके साथ कैप्टन गोपीनाथ, मीरा सान्याल, किरण बेदी, प्रशांत भूषण, शाजिया इल्मी, कुमार विश्वास जैसे लोग भी आप के साथ जुड़े थे, लेकिन वे सभी भी पार्टी छोड़ चुके हैं। आशुतोष ने 2014 लोकसभा चुनाव के समय दिल्ली के चांदनी चौक से चुनाव भी लड़ा था। लेकिन इस चुनाव में तीन लाख से अधिक वोट लाने के बावजूद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री हर्षवर्धन से चुनाव हार गए थे।

You cannot copy content of this page