सोनीपत में अशोक तंवर ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

Font Size

हरियाणा बचाओ-परिवर्तन लाओ साइकिल यात्रा का चौथा चरण सोनीपत में 21 से 24 तक
यात्रा की तैयारियों को लेकर सोनीपत में अशोक तंवर ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक
तंवर बोले, देश भर में पसन्द बनी हरियाणा में कांग्रेस की साइकिल यात्रा
सोनीपत में दिखा दो इतना जोश की हिल जाए दिल्ली में मोदी और हरियाणा में खट्टर की कुर्सी
यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकताओं में पूरा जोश, गांव-गांव होगा तंवर का दूध-जलेबी से स्वागत

सोनीपत । हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डा. अशोक तंवर के नेतृत्व में कांग्रेस की बहुचर्चित हरियाणा बचाओ-परिवर्तन लाओ साइकिल यात्रा का चौथा चरण सोनीपत जिले की सीमा, जीटी रोड कुंडली बॉर्डर से 21 अगस्त को शुरू होगा। चार दिन चलने वाली यह यात्रा सोनीपत जिला की सभी राई, गन्नौर, गोहाना, बरोदा, खरखौदा से होते हुए नई अनाज मंडी सोनीपत में हरियाणा बचाओ-परिवर्तन लाओ रैली के साथ समाप्त होगी। सोनीपत विधानसभा क्षेत्र में होने वाली रैली में ही यात्रा के पांचवे चरण की घोषणा होगी।
हरियाणा बचाओ-परिवर्तन लाओ साइकिल यात्रा के चौथे चरण की तैयारियों को लेकर सोनीपत जिला के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की शुक्रवार को मुरथल रोड स्थित माम चंद वाटिका में बैठक हुई। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा अशोक तंवर ने कार्यकर्ता सम्मेलन भी कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए और यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने भाजपा और उसकी बी टीम इनेलो को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हरियाणा के विकास, सामाजिक सद्भाव, अमन-चैन को इन दलों की नजर लग गई है। गुण्डागर्दी और अकर्मण्यता के पर्याय इन दलों से समाज को सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने साइकिल यात्रा को संघर्ष का प्रतीक बताते हुए कहा कि जिन इलाकों से यात्रा के पहले तीन चरण गुजरे है वहा पर जनविरोधी सरकार के खिलाफ एक नई चेतना पैदा हुई है।
अशोक तंवर ने बताया कि यात्रा का पहला चरण पंचकूला जिला के कालका से आरम्भ होकर यमुनानगर, अम्बाला होते हुए कुरुक्षेत्र के पेहोवा में सम्पन्न हुआ, दूसरा चरण डबवाली हल्के के गांव चौटाला से आरम्भ होकर सिरसा में तथा तीसरा चरण दीन बंधू सर छोटू राम स्मारक गढ़ी सांपला से रोहतक शहर, सांघी-महम-बनियानी होते हुए कलानौर में पूरा हुआ। उन्होंने बताया कि जहां-जहां से यात्रा गुजरी किसान-मजदूर-नौजवान-महिलाओं में जनविरोधी खट्टर-मोदी सरकार से पीछा छूटने की आशा का संचार हुआ। इन चरणों मे भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार को भी उजागर किया गया।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने साइकिल यात्रा को देश मे भाजपा की सरकार को हटाने तथा राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए अश्वमेघ यज्ञ बताया। सम्मेलन में विधानसभावार कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल होने, स्वागत करने तथा जनसभाओं के आयोजन की जिम्मेवारी ली। साथ ही यात्रा को सफल बनाने के लिए ग्रामीण व शहरी इलाकों में जनसम्पर्क अभियान चलाने की बात कही। अनेक कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर अपने संघर्षशील व जुझारू अध्यक्ष का स्वागत दूध-जलेबी, फलों आदि से गांव-गांव कराने का भरोसा दिया। साइकिल यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं के जोश से अध्यक्ष व सम्मेलन में शामिल वरिष्ठ नेता भी गदगद नजर आए। तंवर ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की यात्रा को देशभर में पसन्द किया जा रहा है और इस यात्रा पर सरकार की भी नजर है। ऐसे में सोनीपत में 21 से 24 अगस्त तक साइकिल का पहिया ऐसा घूमना चाहिए कि दिल्ली में मोदी और चंडीगढ़ में खट्टर की कुर्सी हिल जाए।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री बिजेंद्र कादियान, पूर्व विधायक राजरानी पूनम, कंवर सिंह खत्री, निखिल मदान, कांग्रेस एससी सेल से राजकुमार कटारिया, राई विधानसभा से सुनील खेड़ी, सतीश दहिया, पवन खरखौदा, सतपाल चौहान, सत्यवान दहिया, सीमा शर्मा, मोनिका मलिक, रोहित दलाल, मोहकम सिंह छोक्कर, राजेश जून बहादुरगढ़, शीतल मान, प्रो कुलताज सिंह, पंचायती राज संगठन से डा सुनील पंवार, उदयभान पूनिया आदि वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page