‘नगर निगम आपके द्वार’ कार्यक्रम चार वार्डों में बुधवार को होगा आयोजित

Font Size

– अधिकारी मौके पर जाकर निगम पार्षद, आरडब्ल्यूए एवं एनजीओ प्रतिनिधियों तथा गणमान्य व्यक्तियों से रूबरू होकर लेंगे समस्याओं की जानकारी

गुरूग्राम, 3 जुलाई। जनता के बीच जाकर उनकी शिकायतों की जानकारी प्राप्त करके समस्याओं का समाधान करने हेतु शुरू किए गए ‘नगर निगम आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत बुधवार, 4 जुलाई को वार्ड नंबर-13, 18, 25 और 33 में अधिकारी जनता के बीच जाएंगे।
इस बारे में जानकारी देते हुए नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव ने बताया कि निर्धारित शैड्यूल के अनुसार बुधवार को जोन-1 क्षेत्र के वार्ड नंबर-13 में सैक्टर-10 स्थित सामुदायिक केन्द्र में, जोन-2 क्षेत्र के वार्ड नंबर-18 के पटेल नगर स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में, जोन-3 क्षेत्र के वार्ड नंबर-33 में चक्करपुर गांव स्थित जोहड़ीवाला सामुदायिक केन्द्र में तथा जोन-4 के वार्ड नंबर-25 के बादशाहपुर स्थित सामुदायिक केन्द्र में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने चारों वार्डों के आरडब्ल्यूए एवं एनजीओ प्रतिनिधियों तथा गणमान्य व्यक्ति से आह्वान किया कि वे निर्धारित समय पर कार्यक्रम में पहुंचकर अपने वार्डों की समस्याएं लिखित में दें। प्राप्त शिकायतों में तुरंत हल हो सकने वाली शिकायतों का समाधान वीरवार, शुक्रवार, शनिवार को किया जाएगा तथा लम्बे समय में हल हो सकने वाली शिकायतों बारे आगामी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसके बाद रविवार को उक्त वार्डों में फिर से अधिकारी जाएंगे तथा बताएंगे कि पूर्व कार्यक्रम में प्राप्त शिकायतों में से कितनी शिकायतों का समाधान कर दिया गया है तथा शेष के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

You cannot copy content of this page