उज्जैन महाकाल मंदिर के बाहर हुई मारपीट का वीडियो वायरल, महिला को रॉड से पीटा, पुलिस बेखबर

Font Size

उज्जैन। उज्जैन के महाकाल मंदिर के बाहर आय दिन हाे रहे झगडों को प्रशासन कंट्रोल नहीं कर पा रहा। शनिवार देर शाम मंदिर के बाहर फूल प्रसाद बेचने को लेकर दो दुकानदार और उनके परिजनों के बीच जमकर मारपीट हुई। काफी देर तक चले इस हाईवोल्टेज घटनाक्रम को देख आपास के लोग भी दहशत में आ गए। इस मारपीट का एक वीडियो सामने आया है।

दो युवकों के बीच शुरू हुई मारपीट में महिलाएं भी शामिल हुईं और फिर एक युवक ने दूसरे पक्ष की महिलाओं को भी जमकर पीटा। मारपीट में रॉड का उपयोग भी हुआ।

चौकाने वाली बात यह ही कि घटनास्थल से महज कुछ ही मीटर की दूरी पर थाना और महाकाल मंदिर की पुलिस चौकी है। लेकिन पूरी मारपीट के दौरान कहींं कोई पुलिस कर्मी नजर नहीं आया।

Table of Contents

You cannot copy content of this page