Font Size
: इफ्तार पार्टी का आयोजन पूर्व मंत्री मोहम्मद इलयास ने किया
यूनुस अलवी

इस मौके पर इफ्तार पार्टी में पहुंचे लोगो को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवम इनेलो नेता मोहम्मद इल्यास ने कहा कि उन्होंने आलिमो से सुना है कि रोज़ा इफ्तार कराने का बहुत सवाब यानी पुन्य मिलता है। उन्होंने इसी मकसद को लेकर लोगो का रोज़ा इफ्तार कराया है। उन्होंने बताया कि करीब 10 हज़ार लोगो के रोज़ा इफ्तार का इंतज़ाम किया है।
वही पूर्व मंत्री मोहम्मद इल्यास ने कहा रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन 2000 में पूर्व मुख्य मंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने बड़कली चोक से शुरू किया था। इनेलों पार्टी पिछले 18 साल से रोज़ा इफ्तार का आयोजन करती आ रही है। उन्होंने बताया कि चौधरी देवीलाल ओर ओम प्रकाश चौटाला ने बड़े घरानो में होने वाली इफ्तार पार्टी को आम गरीब लोगों के बीच लेकर आये। उन्होंने कहा कि रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पूर्व मंत्री मोहमद इल्यास नें लोगो को ईद की मुबारकबाद दी।