दिल्ली में एनकाउंटर में चार बदमाश ढेर : सभी हरियाणा पुलिस की हिरासत से फरार हुए थे

Font Size

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दक्षिणी दिल्ली स्थित छतरपुर में शनिवार को चार इनामी बदमाशों को एनकाउंटर में मार गिराया। मरने वालों में राजेश भारती नाम का बदमाश भी शामिल है। इस मुठभेड़ में छह पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं।

बताया जाता कि मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने अपराधियों का पीछा किया और वे सभी पुलिस की जाल में फंस गए. इसमें चारों अपराधी मारे गए। सूत्रों का कहना है कि ये सभी अपराधी हरियाणा पुलिस की हिरासत से फरार हुए थे.मारा गया अपराधी राजेश भारती दिल्ली के 10 मोस्ट वांटेड बदमाशों की सूची में शामिल था।

अधिकारी ने बताया कि ये बदमाश राजेश भारती गिरोह के सदस्य थे। एनकाउंटर के दौरान घायल बदमाशों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। 

39 वर्षीय बदमाश राजेश भारती के खिलाफ कई मामले दर्ज थे। वह हरियाणा पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया था। भारती की गिरफ्तारी पर 1 लाख रुपए का इनाम रखा गया था।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि राजेश भारती के खिलाफ धारा 302 और 307 के तहत मामले दर्ज हैं। वह हरियाणा के जींद का रहने वाला है और साउथ दिल्ली में अपराधों को अंजाम देकर हरियाणा भाग जाता था। राजेश भारती के खिलाफ 1 लाख रुपए का इनाम रखा गया था।

You cannot copy content of this page