केन्द्र व प्रदेश सरकारें किसान विरोधी : विकास वर्मा एडवोकेट

Font Size

हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता ने बताया 

3 जून को होने वाली जन क्रान्ति रथ यात्रा के प्रति हरियाणा में उत्साह 

कांग्रेस नेता ने प्रदेश की भाजपा सरकार को पूरी तरह किसान विरोधी करार दिया 

फरीदाबाद। हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता विकास वर्मा एडवोकेट ने  3 जून को होने वाली जन क्रान्ति रथ यात्रा से पूरे हरियाणा में उत्साह का माहौल है। यह बात विकास वर्मा एडवोकेट ने युवा कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुुए कहीं।

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों को पूरी तरह किसान विरोधी करार देते हुए कहा कि भाजपा के शासन में किसान की कमर कर्ज के बोझ ने इस कदर तोड़ दी है कि आज देश में हर रोज 56 किसान कर्ज के मारे आत्महत्या कर रहे हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन से लेकर हरियाणा के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ कर्ज के मारे आत्महत्या करने वाले किसानों का मजाक उड़ाकर किसानों के जख्मों पर नमक छिडक़ रहे हैं। किसानों की इसी भारी नाराजगी के कारण भाजपा देश में लोकसभा और विधानसभा के उप.चुनाव लगातार हारती जा रही है। 2019 में केंद्र और प्रदेश से भाजपा का सफाया किसानों की नाराजगी कर देगी। 

हरियाणा में इस साल गन्ना उत्पादक किसानों को भारी नुक्सान हुआ है। अब तक खेतों में गन्ना खड़ा है। गन्ने की 120 क्विटल प्रति एकड़ के हिसाब से चीनी मिलों ने बांडिंग की थी। एक एकड़ में 400 क्विंटल गन्ना होता है। सरसों की लागत 4852 रूपए प्रति क्विंटल है। सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य 4 हजार रूपए प्रति क्विंटल तय किया और इस पर भी सरसों की खरीद नहीं की तो मजबूरी में किसान को सरसों 3 हजार रूपए प्रति क्विंंटल के भाव बेचनी पड़ी। चने की लागत 5270 रूपए प्रति च्ंिटल है। इसका न्यूनतम समर्थन मूल्य 4 हजार रूपए प्रति च्ंिटल तय किया गया लेकिन इस पर भी खरीद नहीं हुई। 

भाजपा ने किसानों से वायदा स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने का किया था। अब इससे केंद्र सरकार साफ मुकर गई है। वह केवल कागजों में यह कहती है कि किसान की आय दोगुणा कर दी जाएगी लेकिन फार्मूला कौन सा होगा, इस बारे कोई जानकारी नहीं दी जा रही। 

देश में किसानों का भला कांग्रेस ने किया और हरियाणा में भूपेंद्र हुड्डा के 10 साल के शासन में किसान की माली हालत बहुत मजबूत हुई थी। भूपेंद्र हुड्डा और कांग्रेस किसानों के दर्द को समझते हैं। 3 जून को होने वाली जन क्रान्ति रथ यात्रा में पूरे हरियाणा से लोग पहुंचेंगे।

You cannot copy content of this page