भाजपा सरकार की जनोपयोगी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं : वीर ममता चौहान

Font Size
यूनुस अलवी
 
 भाजपा सरकार की जनोपयोगी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं : वीर ममता चौहान 2मेवात : जिला नूंह महिला मोर्चा की आवश्यक बैठक महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती सुमन आर्य की अध्यक्षता मे जिला मुख्यालय पुराने रैस्ट हाउस नूंह मे आयोजित की गई। जिसमे जिला महिला प्रभारी वीर ममता चौहान व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप आर्य मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित  रहे। जिला महिला प्रभारी वीर ममता चौहान ने जिले मे महिला मोर्चा की गतिविधि  के बारे मे जानकारी ली तथा सभी महिलाओं को आवाहन किया कि हमारे जुझारू प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी जी व कर्तव्य निष्ठ मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल जी ने जो जनोपयोगी योजनाएं देश व प्रदेश मे चला रखी हैं उन्हें जन जन तक पहुँचने मे सरकार व प्रशासन का सहयोग करें। जिला प्रभारी श्रीमती ममता जी ने आगामी प्रदेश महिला मोर्चे के कार्यक्रमों के बारे मे बताया कि आने वाली 27-28 मई को प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती निर्मला बैरागी का जिला नूंह का प्रवास रहेगा। जिसके निमित्त 27मई को विधान सभा पुनाहना व फिरोजपुर झिरका मे कार्यकर्ता सम्मेलन तथा 28 मई को नूह विधान सभा का कार्यक्रम रहेगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं  की डयूटी लगा दी गई  हैं। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप आर्य जिले मे महिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की प्रशंसा  करते हुए बताया कि महिला प्रभारी वीर ममता चौहान व महिला जिलाध्यक्ष सुमन आर्य के नेतृत्व मे महिला मोर्चा सही कार्य कर रहा है। बैठक मे महिला जिला महामंत्री ताहिरा बेगम, सीमा खट्टर, जिला उपाध्यक्ष सीमा सिंगला चेयरमैन नगरपालिका नूंह, ममता सिंह नूंह, गीता सिंगला- मीनू सिंगला- पिनगवां, अन्जू बाला- सरपंच भादस, मंडल अध्यक्ष पिनगवां- कांता सोनी, मंडल अध्यक्ष दोहा मुक्ति रानी व मंडल महामंत्री दोहा निशा देवी, बिसरू मंडल से जयवती, लक्ष्मी, सुनीता, आरती, सविता,  माया आदि महिलाओं ने  विशेष रुप से भाग लिया।

You cannot copy content of this page