हिसार रैली और रोड शो के बाद चुनावी रणनीति में जुटी आप

Font Size

गुरुग्राम : हिसार में अरविंद केजरीवाल की हरियाणा बचाओ रैली और रोड़ शो करने के बाद आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में अपनी स्थिति को और मजबूत करने के लिए अपने संगठन के लोगों के साथ दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर चर्चा की। इस दौरान सभी जिलों के जिला अध्यक्ष व लोकसभा संगठन मंत्री उपस्थित रहे। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुधीर यादव, गुड़गांव जिला अध्यक्ष सूर्यदेव यादव, गुड़गांव लोकसभा संगठन मंत्री सचिन गॉड, लोकसभा अध्यक्ष मनजीत जैलदार, प्रवक्ता आर एस राठी, आब्जर्वर कुलदीप कादियान, आब्जर्वर नीरज पांडे भी मौजूद रहे।

आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्द एवं प्रभारी गोपाल राय की अध्यक्षता में संगठन का जायजा लिया।
गुड़गांव जिला अध्यक्ष सूर्यदेव यादव नखरौला ने बताया कि आप मुखिया अरविंद केजरीवाल ने सभी संगठन के लोगों को सफल रैली और रोड़ शो के लिए बधाईयाँ दी और 15 अप्रैल तक बूथ लेवल तक संगठन विस्तार पूरा करने का लक्ष्य रखा गया। 15 अप्रैल के बाद खुद अरविंद केजरीवाल बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा वाईज बैठक करेंगें।

 

सूर्य देव यादव ने बताया कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी बहुत ही गंभीर है और मजबूत संगठन के साथ विधानसभा और लोकसभा चुनाव में उतरेगी। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में जनता सभी पार्टियों से दुखी है और आम आदमी पार्टी को हरियाणा में विकल्प के रूप में पसंद कर रही है। यही वजह रही कि एक सप्ताह के अंदर हुए हमारी रैली और रोड़ शो में जबरदस्त संख्या में आम लोग शामिल हुये।

You cannot copy content of this page