स्कूल बस पर हमला करने वालों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई : साध्वी देवा ठाकुर

Font Size

साध्वी ने कहा , देश की शांति भंग करने वाले का कोई मजहब और जाति नहीं 

साइबर सिटी में महिलाएं सुरक्षित नहीं 

काशगंज की घटना की कड़ी निन्दा की 

आजम खां और ओबैशी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की 

स्कूल बस पर हमला करने वालों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई : साध्वी देवा ठाकुर 2गुरूग्राम : देवा इंडिया फांउडेसन की डायरैक्टर साध्वी देवा ठाकुर ने  सोमवार को ग्रुरूग्राम के सैक्टर 29 में स्थित वैल्यू हॉम्ज ग्रुप के कार्यालय में आयोजित प्रैस वार्ता में कहा कि साईबर सीटी गुरूग्राम जैसे शहर में भी स्कूल के बच्चे महफूज नहीं हैं। क्योंकि यहां पर भी सरेआम बच्चों की बसों पर जानलेवा हमला किया जाता है। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि देश में सख्त काननू बनाकर ऐसा करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह चाहे हिन्दू हो या फिर मुसलमान जो भी देश की शांति भंग करते हैं उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। साध्वी ने कहा कि ऐसे हमलावर व देश की शांति भंग करने वाले लोगों का कोई मजहम और जाति नहीं होती।

महिला सुरक्षा पर चिंता जाहिर करते हुए देवा ठाकुर ने कहा कि साईबर सीटी गुरूग्राम में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है तो आम शहरों व पिछडे इलाकों में महिलाओं की सुरक्षा की क्या स्थिति होगी। उनका आरोप है कि जहां सरकार महिलाओं के प्रति सुरक्षा का ढिडोरा पीट रही है वहीं महिलाओं की सुरक्षा करने में नाकाम साबित हो रही है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए समाज को आगे आना होगा तथा हमारे युवाओं को महिलाओ की सुरक्षा के प्रति जागृत कर मुहिम चलानी होगी ताकि महिलाओं की सुरक्षा केवल बहस का मुददा नहीं होकर बल्कि धरातल पर काम हो।

साध्वी देवा ठाकुर ने कासगंज की घटना की भी चर्चा की। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि उसकी हम कडी सब्दो में निंदा करते हैं। उन्होंने सवाल किया कि अपने देश के गणतंत्र दिवस के मौके के पर देशभक्ति का सबूत देना भी गुनाह 
हो गया है। उन्होने कहा कि देश में वंदे मातरम और भारत माता की जय बोलने वालों पर सरेआम गोली चलाई जाती है तथा देश विरोधी नारे भी लगाए जाते हैं।

ऐसे मुददों पर देश के गददारों को देखते ही गोली मारने की बजाय कुछ राजनीतिक लोग अपने सियासी फायदे के लिए उन लोगों को सह देने का काम करते हैं। साध्वी ने कहा कि देश में लगातार 
साम्प्रादायिक ताकतों को लगातार बढावा मिल रहा है। मौजूदा हालात में सरकार द्वारा ऐसी ताकतों के खिलाफ सख्ती से पेश आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि देस में आए दिन आंदोलन कारियों की संख्या बंढ रही हैे। अगर सरकार द्वारा जल्द ही ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो ऐसे लोग देश के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाने तथा आयोध्या में राम मंदिर बनाने से देश में शांति स्थापित हो सकती है। सरकार को जल्द से जल्द इन मुददो पर निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि ओवैसी व आजमखान जैसे लोग देस विरोधी बयान देकर आंतकवाद व साम्प्रादायिक ताकतों को बढावा दे रहे है। इसलिए ऐसे लोगों के खिलाफ कदम उठाकर इनका मुंह बंद करना चाहिए।

इस मौके पर विशेष रूप से डा. के के जैलदार, प्रद्युमन साहू, पवन शर्मा, आशिष परमार व कपिल तेजाखेड़ा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

You cannot copy content of this page