भाजपा राज में बढ़ते अपराध से हरियाणा को बलात्कार प्रदेश के नाम से जानने लगे है: सहाब खां

Font Size

यूनुस अलवी

 
मेवात:  देश व प्रदेश की मोजूदा भाजपा सरकार आज गरीबों को लुटकर अमीरों को और अमीर बनाने का काम कर रही है। देश को आजाद कराने में जितना योगदान मेवात के लोगों ने दिया है उसको भूलाया नही जा सकता। इसके बावजूद आज मेवात के लोगों को यूनिवर्सिटी, रेल और मेवात कैनाल जैसे मुद्दों को लेकर सामाजिक संस्थाओं को आन्दोलन और प्रदर्शन करने पड़ रहे हैं। ये विचार कांग्रेस के प्रदेश सचिव हाजी सहाब खां पटवारी ने यूनिवर्सिटी की मांग को लेकर किए गऐ प्रोग्राम में व्यक्त किऐ।
   प्रदेश सचिव ने कहा कि जिन लोगों ने अग्रेजों के समय उनकी दलाली का काम किया था आज वो लोग देश के वफादार बनकर उनकी वफादारी का सबूत मांग रहे हैं। आज उन्हें शक की नजर से देखा जा रहा है ,यहां तक की आज जात-पात और धर्म के नाम पर राजनीति कर देश को काफी पिछे धकला जा रहा है। आज प्रदेश में बढ़ते अपराध के चलते लोग हरियाणा को बलात्कार के नाम से जानने लगे हैं ,लेकिन प्रदेश की मोजूदा भाजपा सरकार प्रदेश में स्वर्ण जयंती मनाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि आज कानून का प्रदेश में पूरी तरह दिवाला निकल चुका है,अपराधियों में पुलिस का थोडा भी भय नही है। जिसके चलते लगातार अपराध बढ़ता जा रहा है। 

You cannot copy content of this page