प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत 30 करोड़ से भी अधिक खाते खोले गए

Font Size

नई दिल्ली : 6 दिसंबर, 2017 तक प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) के तहत कुल मिलाकर 30.71 करोड़ खाते खोले गए हैं, जिनमें से 18.05 करोड़ खाते ग्रामीण/अर्द्ध-शहरी क्षेत्रों में खोले गए हैं।

विभिन्‍न बैंक अपनी-अपनी शाखाओं में उन व्‍यक्तियों के पीएमजेडीवाई खाते खोल रहे हैं, जो बैंकिंग सुविधाओं से वंचित हैं। पीएमजेडीवाई खाते खोलने की सुविधा प्राप्‍त बैंक मित्रों को इस कार्य के लिए तैनात किया गया है। बैंक मित्र 1000-1500 परिवारों वाले उन उप-सेवा क्षेत्रों (एसएसए) में खाते पहले से खोल रहे हैं, जिन्‍हें अब तक कवर नहीं किया जा सका है। पीएमजेडीवाई खातों की राज्‍य/केन्‍द्र शासित प्रदेशवार संख्‍या तालिका -1 में दी गई है।

राजस्‍व विभाग ने यह जानकारी दी है कि 80 नवम्‍बर, 2016 से लेकर 30 दिसंबर, 2016 तक की अवधि के दौरान 3,74,14,844 पीएमजेडीवाई खातों में 42,187 करोड़ रुपये जमा कराए गए थे। राजस्‍व विभाग को इस बारे में जानकारी 187 रिपोर्टिंग निकायों ने दी है। ज्‍यादा जोखिम वाले मामलों की पहचान करने, संदिग्‍ध मामलों के त्‍वरित सत्‍यापन और आवश्‍यकता पड़ने पर प्रवर्तन कर्रवाई के लिए सरकार द्वारा अनेक कदम उठाए गए हैं। नकद लेन-देन से संबंधित सूचनाएं एकत्रित करना, इस तरह की सूचनाओं का विश्‍लेषण करना और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) एवं डेटा विश्‍लेषणात्‍मक उपकरणों (टूल) का व्‍यापक उपयोग करना इन कदमों में शामिल हैं।

 

 

तालिका-1 : 06 दिसंबर, 2017 तक खोले गए पीएमजेडीवाई खातों की राज्‍य/केन्‍द्र शासित प्रदेश वार संख्‍या –

 

 

 

क्र.सं.

 

राज्‍य/केंद्र शासित प्रदेश का नाम 

06 दिसंबर, 2017 तक खोले गए पीएमजेडीवाई खातों की संख्‍या
ग्रामीण शहरी कुल
1 अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह 36853 14581 51434
2 आंध्र प्रदेश 4437311 4536119 8973430
3 अरुणाचल प्रदेश 150536 102830 253366
4 असम 9486483 3033857 12520340
5 बिहार 20174916 12173763 32348679
6 चंडीगढ़ 38085 206473 244558
7 छत्तीसगढ़ 8221389 4603014 12824403
8 दादर और नागर हवेली 74300 13618 87918
9 दमन और दीव 20443 20654 41097
10 दिल्ली 470489 3463299 3933788
11 गोवा 107512 42802 150314
12 गुजरात 6048591 5548967 11597558
13 हरियाणा 3404165 3031380 6435545
14 हिमाचल प्रदेश 848820 127351 976171
15 जम्मू-कश्मीर 1673959 264985 1938944
16 झारखंड 7832980 3095969 10928949
17 कर्नाटक 6534781 5022652 11557433
18 केरल 1536024 1944817 3480841
19 लक्षद्वीप 4520 642 5162
20 मध्य प्रदेश 12804614 13841605 26646219
21 महाराष्ट्र 10415718 11270381 21686099
22 मणिपुर 355535 423036 778571
23 मेघालय 346429 66601 413030
24 मिजोरम 98146 166569 264715
25 नगालैंड 101236 115266 216502
26 ओडिशा 8819012 3341299 12160311
27 पुडुचेरी 68970 90485 159455
28 पंजाब 3380992 2629442 6010434
29 राजस्थान 14332237 9565442 23897679
30 सिक्किम 73412 20960 94372
31 तमिलनाडु 4075561 4822010 8897571
32 तेलंगाना 4577150 4368329 8945479
33 त्रिपुरा 580715 230766 811481
34 उत्तर प्रदेश 27730246 18533375 46263621
35 उत्तराखंड 1332547 794666 2127213
36 पश्चिम बंगाल 20296556 9091734 29388290
कुल 180491233 126619739 307110972

 

You cannot copy content of this page