गुरुग्राम के फोर्टिस में बच्ची की मौत के मामले की होगी उच्चस्तरीय जांच

Font Size
चंडीगढ़, 21 नवंबर- हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में उपचार के दौरान हुई एक बच्ची की मौत तथा 18 लाख रुपये के बिल बनाने की जांच एक उच्च अधिकारी से करवाने के आदेश दिये हैं। 
श्री विज ने इस पर स्वत: संज्ञान लेते हुए मामले को गंभीर करार दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में किसी भी अस्पताल को जनता की भावनाओं तथा स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। इस मामले की जांच की रिपोर्ट शीघ्र भेजने के लिए अधिकारियों को आदेश दिये है ताकि दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

Table of Contents

You cannot copy content of this page