Font Size
: गिरफ्तारी देने पहुंचे 15 विभागों के कर्मचारी, प्रशासन ने कहा, जेल में जगह नहीं, अपने घर जाओ
यूनुस अलवी

कर्मचारी यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष तारीक हुसैन आदि कर्मचारियो ने कहा कि सरकार उनकी मांगो को जल्द से जल्द लागू करे, अगर सरकार ने उनकी मांगों पर कोई गौर नहीं किया तो फिर प्रदेश के कर्मचारी लोकसभा और विधानसभा चुनावो में इसका सबक सिखाने का काम करेगें। उन्होने कहा सरकार ने अपनी घोषणा के अनुसार मांगो को लागू नहीं किया। जिससे कर्मचारी संगठनो में सरकार की इस दोगली निति के प्रति गहरा रोष है।
प्रशासन ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
कर्मचारियों की जैल भरो आंदोलन को देखते हुऐ सुरक्षा के काफी इंतजाम किए थे। जब कर्मचारी नारे बाजी करते हुऐ मिनी सचिवालय पहुंचे और अपनी मागों के समर्थन में गिरफ्तारी की मांग की तो प्रशासन ने यह कहते हुऐ सभी कर्मचारियों को वापिस कर दिया की जैल में जगह नहीं हैं। वहीं कर्मचारियों ने कहा अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वे बडा प्रदर्शन करने को मजबूर होगें।
