हरियाणा पुलिस भी अब ट्विटर पर

Font Size

चण्डीगढ़, 23 अक्तूबर :  हरियाणा पुलिस द्वारा पंचकूला स्थित पुलिस मुख्यालय पर तुरंत प्रभाव से एक सोशल मीडिया सैल स्थापित किया है और इस उद्देश्य के लिए ट्वीटर हैंडल @police_haryana भी सृजित किया गया है।

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि सोशल मीडिया सैल अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) की देखरेख में बनाया जा रहा है। पुलिस द्वारा बनाए गये ट्वीटर हैडल पर पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) और पुलिस महानिरीक्षक (सुरक्षा), जो सैल के नोडल अधिकारी भी होंगे, ट्वीट को पोस्ट करेंगें।

उन्होंने बताया कि एक प्रशिक्षित उप-पुलिस अधीक्षक या निरीक्षक नोडल अधिकारियों की देखरेख के अन्तर्गत सोशल मीडिया सैल का इंचार्ज होगा। उन्होंने बताया कि इस सैल को सृजित करने का मुख्य उद्देश्य आम जनता व मीडिया को हरियाणा पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही की जानकारी मुहैया करवाना है और विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त की जाने वाली सफलतम उपलब्धियों की जानकारी भी देना है, जैसे कि कानून एवं व्यवस्था, अपराध को रोकना, यातायात, क्षमता निर्माण और अन्य अच्छे कार्य शामिल हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि सभी सम्बन्धित पुलिस आयुक्तों और प्रवर पुलिस अधीक्षकों को अपने-अपने सम्बन्धित जिलों में अपने ट्वीटर हैंडल शुरू करने और प्रबन्धन करने के लिए कहा गया है।

Suvash Chandra Choudhary

Editor-in-Chief

You cannot copy content of this page