उद्यमियों के लिए जिला स्तरीय ग्रीवेेंस कमेटी की बैठक 18 अगस्त को

Font Size
गुरुग्राम, 08 अगस्त। उद्यमियों की सुविधा के लिए बनाई गई जिला स्तरीय ग्रीवेेंस कमेटी की बैठक 18 अगस्त को प्रात: 11 बजे उपायुक्त विनय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में स्थानीय उद्योग विहार फेज-4 स्थित एचएसआईआईडीसी वाणिज्य कुंज के सभागार में होगी।
 
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला उद्योग केंद्र के संयुक्त निदेशक भागमल तक्षक ने बताया कि इस बैठक में अपनी समस्याएं रखने के लिए औद्योगिक एसोसिएशन तथा उद्यमी 16 अगस्त तक इन्वैस्ट हरियाणा के पोर्टल पर अपलोड करें । उन्होंने बताया कि उद्यमियों के लिए अनुकूल वातावरण बनाने तथा उनकी समस्याओं को तत्परता से हल करने और अधिनियम, नीति, कार्यक्रमों व कार्यालय प्रक्रिया के सरलीकरण संबंधी सुझाव प्राप्त करने के लिए यह पोर्टल बनाया गया था। 

Table of Contents

You cannot copy content of this page