103 वर्षीया विधवा शर्बती देवी ने प्रधानमंत्री को राखी बांधी

Font Size

103 वर्षीया विधवा शर्बती देवी ने प्रधानमंत्री को राखी बांधी 2नई दिल्ली : रक्षा बंधन के पावन अवसर पर 103 वर्षीया विधवा शर्बती देवी ने आज प्रधानमंत्री निवास पहुंचकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की कलाई पर राखी बांधी।

 शर्बती देवी ने आज से लगभग 50 वर्ष पहले अपने भाई को खो दिया था। वे हमेशा, और विशेष रूप से रक्षा बंधन के मौके पर अपने भाई की कमी को महसूस करती थीं। उनके पुत्र ने इस संबंध में प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था। इसके पश्‍चात प्रधानमंत्री ने श्रीमती शर्बती देवी और उनके परिवार को आज अपने आवास पर आमंत्रित किया।  शर्बती देवी प्रधानमंत्री से मुलाकात करके और उनकी कलाई पर राखी बांधकर अत्‍यंत प्रसन्‍न हुईं। आज उनकी प्रधानमंत्री से वार्तालाप बहुत अच्‍छी रही।

Table of Contents

You cannot copy content of this page