NASA ने खोजे धरती जैसे सात नए ग्रह !

Font Size

जीवन व पानी होने की संभावना 

ह्यूस्टन: खगोल विज्ञानियों ने आज पहली बार दावा किया है धरती के आकार जैसे सात नए ग्रहों की खोज की गई है जहां जीवन की संभावना है। उनके प्रारंभिक अनुमान के अनुसार ये ग्रह 39 प्रकाश वर्ष दूर एक तारे की परिक्रमा कर रहे हैं।

मिडिया में आई खबर में विज्ञान पत्रिका ‘नेचर’ में बेल्जियम स्थित लिएजे यूनिवर्सिटी के अग्रणी अनुसंधानकर्ता माइकल गिलोन के हवाले से कहा गया है कि वहां कुछ तरल पानी हो सकता है और जीवन हो सकता है. उल्लेखनीय है कि खगोल विज्ञानी पहले भी सात अन्य ग्रहों की खोज कर चुके हैं, लेकिन यह पहली बार है जब धरती के आकार जैसे इतने ग्रह मिले हैं। खगोल विज्ञानियों की और से कहा गया है कि वे सभी ग्रह सही दूरी पर परिक्रमा करते हैं और संभवत: उनकी सतह पर कहीं न कहीं तरल पानी भी है ।

You cannot copy content of this page