सपना शर्मा बनी भाजपा महिला मोर्चा तिगांव मंडल की अध्यक्ष

Font Size

रजिया

सपना शर्मा बनी भाजपा महिला मोर्चा तिगांव मंडल की अध्यक्ष 2फरीदाबाद :  भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें सपना शर्मा को तिगांव मण्डल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा अनीता शर्मा ने सपना शर्मा को नियुक्ति पत्र दिया। इस कार्यक्रम में भाजपा महिला मंडल की टीम ने आसपास के गांवों से आई महिलाओं एप के जरीए को मोबाइल से लेन-देन के बारे में जानकारी दी।

 
वहीं उपस्थित महिलाओं को संबोंधित करते हुए जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा ने महिलाओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नारी शक्ति, नारी उत्थान, नारी सशक्तिकरण, राजनीति में महिलाओं की भागीदारी के साथ महिलाओं को प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में अवगत करवाया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में महामंत्री रोजी पंडित, सुदेश देशवाल, सह मीडिया प्रभारी कमलेश मौर्य, राजबाला शर्मा, माया शर्मा, मुजेसर मंडल अध्यक्ष सीमा धनकड़ , पंकज पाराशर आदि मौजूद अपने विचार रखे।

 

इस अवसर पर नवनियुक्त तिगांव मंडल अध्यक्ष सपना शर्मा ने आए हुए सभी अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया और कहा कि मुझे जो जिम्मेवारी दी गई है उसे मैं अपनी सत्य निष्ठा से, मन व वचन से पूर्ण करूंगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में संजीव कुशवाहा, पं.मनीष शर्मा, सुमित वशिष्ठ, पंडित बाबूराम पाराशर के अलावा सैकडा़ें की संख्या में महिला व पुरूष मौजूद रहे। ग्रामीणों ने इस नियुक्ति के लिए महिला मोर्चा की टीम का आभार व्यचक्त कर,सपना शर्मा को बधाई दी।

Table of Contents

You cannot copy content of this page