हरियाणा के मंत्रियों को विभागों का आवंटन, सीएम नायब सिंह सैनी के पास गृह विभाग

Font Size

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज नव नियुक्त मंत्रियों को विभागों का आवंटन कर दिया। मुख्यमंत्री ने गृह विभाग अपने पास रखे हैं जबकि वित्त और शहरी व ग्राम नियोजन विभाग केबिनेट मंत्री जे पी दलाल को दिया गया है।

किनके पास कौन सा विभाग :

मुख्यमंत्री नायब सिंह- गृह, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, युवा सशक्तिकरण, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति, खान एवं भूविज्ञान, विदेशी सहयोग

कैबिनेट मंत्री कंवर पाल- कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन, मत्स्य पालन, विरासत एवं पर्यटन, संसदीय कार्य

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा- उद्योग एवं वाणिज्य, श्रम, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, चुनाव

कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह- ऊर्जा एवं जेल

कैबिनेट मंत्री जय प्रकाश दलाल- वित्त, नगर एवं ग्राम नियोजन, अभिलेखागार

कैबिनेट मंत्री बनवारी लाल- सार्वजनिक स्वास्थ्य, लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें), वास्तुकला

कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता- स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, आयुष, नागरिक उड्डयन

राज्य मंत्री सीमा त्रिखा- स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा

राज्य मंत्री महिपाल ढांडा- विकास एवं पंचायतें, सहयोग

राज्य मंत्री असीम गोयल- परिवहन, महिला एवं बाल विकास

राज्य मंत्री डॉ अभय सिंह यादव- सिंचाई एवं जल संसाधन, सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण

राज्य मंत्री सुभाष सुधा- शहरी स्थानीय निकाय, सभी के लिए आवास

राज्य मंत्री बिशम्बर सिंह- सामाजिक न्याय, एससी और बीसी कल्याण और अंत्योदय (सेवा), मुद्रण और स्टेशनरी

राज्य मंत्री संजय सिंह- पर्यावरण, वन एवं वन्य जीवन, खेल

Table of Contents

You cannot copy content of this page