ठाकुर स्व.भंवरसिंह किलानौत मानवी की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण

Font Size

-ठा. भंवरसिंह अपने समय के पशु व वनस्पतियों के थे विशेषज्ञ

जुरहरा, जिला डीग रेखचंद्र भारद्वाज : गुरुवार को कस्बे के महल चौक पर ठाकुर स्व. भंवरसिंह किलानौत मानवी की प्रतिमा का अनावरण पूर्व प्रधान रविन्द्र जैन, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीचंद्र गौड़ व साहित्य के क्षेत्र में मीरा पुरुस्कार से सम्मानित डॉ. जीवन सिंह मानवी के द्वारा फीता काटकर किया गया। वहीं ठाकुर हरपालसिंह चौहान बा कुशला गुरुग्राम, तेजपाल सिंह चौहान खेड़ी सुल्तान जिला झज्जर व जिला पार्षद प्रतिनिधि खुर्शीद अहमद के द्वारा ठाकुर साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। पूर्व प्रधान रविन्द्र जैन, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीचंद्र गौड़ व डॉ. जीवन सिंह मानवी के द्वारा ठाकुर स्व.भंवरसिंह किलानौत मानवी के जीवन चरित्र के बारे में बताया गया।

ठाकुर स्व.भंवरसिंह किलानौत मानवी की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण 2डॉ. जीवन सिंह मानवी ने बताया की स्व. ठाकुर साहब अपने समय में पूरे इलाके में एक जाने-माने पशु व वनस्पतियों के विशेषज्ञ थे। वे ऊंट, घोड़ा, घोड़ी, बकरा-बकरी आदि पशुओं की नस्ल के बारे में विशेष जानकारी रखते थे साथ ही वनस्पति व उनसे सही होने वाले रोगों के बारे में भी वे विशेष जानकर थे।

उन्होंने बताया कि वे उस समय में बालोतरा, बाड़मेर से क्षेत्र के लोगों को घोड़ा- घोड़ी दिलाकर लाते थे साथ ही वे क्षेत्र में पशुओं का निःशुल्क इलाज भी करते थे। गुरुवार को आयोजित ठाकुर स्व.भंवर सिंह मानवी के मूर्ति अनावरण के अवसर पर विशाल भण्डारा भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप राजेन्द्र सिंह दांडेडा, बनवारी सिंह दांडेडा, बीजेपी नेता विपुल गोपालगढ़, अर्जन बिलोन्द, बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता याकूब ढाणा, रामजीलाल शर्मा कनवाडा सहित काफी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page