जुरहरा के विद्या मन्दिर विद्यालय व सहसन के रा. सी.विद्यालय में बच्चों ने किया सूर्य नमस्कार

Font Size

बच्चों के साथ विद्यालय स्टाफ ने भी किये सूर्य नमस्कार

जुरहरा, जिला डीग रेखचंद्र भारद्वाज : गुरुवार को कस्बे के आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय में 175 छात्र-छात्राओं के द्वारा सूर्य नमस्कार किए गए। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य बुधराम शर्मा, विद्यालय समिति सदस्य राहुल पचौरी, डॉक्टर सोहनलाल शर्मा, महेश तिवारी, राहुल साहू, हिमांशु कौशिक, नवीन शर्मा, मनीषा सैनी, काजल शर्मा, सौनू शर्मा, साक्षी सैनी, पूनम सैनी, भावना शर्मा व अनीता सैन भी उपस्थित रहे।

जुरहरा के विद्या मन्दिर विद्यालय व सहसन के रा. सी.विद्यालय में बच्चों ने किया सूर्य नमस्कार 2 वहीं राजकीय सीनियर विद्यालय ग्राम सहसन में भी विद्यार्थियों के द्वारा सूर्य नमस्कार किए गए। इस दौरान प्रिंसिपल धर्मवीर यादव, भाजपा महामंत्री सुनील कुमार, गुरमीत सिंह मेंबर, बलदेवसिंह, कमल व हरमेश आदि ने भी सूर्य नमस्कार किए।

Table of Contents

You cannot copy content of this page