Font Size
गुडग़ांव, 23 दिसम्बर : जिला अदालतों में शरद अवकाश आज शनिवार से शुरू हो जाएगा। आगामी एक जनवरी तक जिला अदालतों में अवकाश रहेगा और 2 जनवरी को जिला की सभी अदालतें खुलेंगी।
जिला बार एसोसिएशन के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले की सभी अदालतें बंद रहेंगी, लेकिन ड्यूटी मजिस्ट्रेट व अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत अपनी सेवाएं देंगी, ताकि आवश्यक कार्यों का निपटारा किया जा सके। किसी मामले में गिरफ्तार आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष ही अवकाश के दौरान पेश किया जाएगा।
स्थगन आदेश आदि कार्यों का निपटारा अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत करेगी। आगामी 2 जनवरी को जिले की सभी अदालतें विधिवत रूप से खुल जाएंगी और नियमित रुप से काम करना शुरू कर देंगी।

