BharatJodoYatra : भारत जोड़ो यात्रा में महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी शामिल हुए

Font Size

मुम्बई । आज #BharatJodoYatra में महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी शामिल हुए। इस यात्रा के लिए इसे महत्वपूर्ण घटना मानी जा रही है। अब इस यात्रा में संबंधित राज्यों के विभिन्न क्षेत्रों के लोग ही शामिल हो रहे थे लेकिन अब कई महत्वपूर्ण लोगों के शामिल होना का कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि कथित तौर पर संकट में घिरे देश को बचाने गांधी-नेहरू हमेशा साथ आए हैं। महात्मा गांधी के प्रपौत्र आम तौर पर अब तक राजनीतिक गतिविधियों में स्वयं को दूर रखते रहे हैं। इन्हें कांग्रेस पार्टी खास कर वर्तमान सोनिया गांधी परिवार के आलोचक के रुप में देखा जाता रहा है लेकिन भारत जोड़ो यात्रा में इनका शामिल होना राहुल गांधी की लड़ाई को थोड़ी मजबूती प्रदान कर सकता है।

हालांकि यह सबकुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि कांग्रेस पार्टी इसे कैसे भुनाती है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page