रीना देवी सर्वसम्मति से बनी नगर परिषद सोहना की उपप्रधान

Font Size


गुरुग्राम, 17 नवंबर। बुधवार को सोहना नगर परिषद के उप प्रधान के चुनाव में वार्ड नं. 2 की पार्षद रीना देवी को सर्वसम्मति से उपप्रधान चुन लिया गया। इस दौरान वार्ड नंबर 6 के नगर पार्षद राकेश कुमार द्वारा रीना देवी को सर्वसम्मति से उपप्रधान चुनने के लिए प्रस्ताव रखा गया।


नगर परिषद के उपप्रधान का चुनाव करवाने के लिए सोहना नगर परिषद चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जितेंद्र गर्ग की अध्यक्षता में सभी 21 पार्षदों की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में 18 पार्षदों ने राकेश कुमार के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए वार्ड दो की पार्षद रीना देवी को सर्वसम्मति से सोहना नगर परिषद का उप प्रधान चुना लिया।


एसडीएम जितेंद्र गर्ग ने बताया कि चुनाव को निष्पक्ष पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए सभी व्यापक प्रबंध किए गए थे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page