भारी बारिश के कारण आज सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे : डी सी गुरुग्राम

Font Size

गुरुग्राम । वीरवार को हुई भारी बारिश के बाद शुक्रवार 23 सितंबर को भी भारी बारिश के पूर्व अनुमान को देखते हुए गुरुग्राम जिला प्रशासन ने सभी कारपोरेट कार्यालयों और निजी संस्थानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। देर रात जारी आदेश में जिला उपायुक्त व डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट के चैयरमैन की ओर से सभी निजी संस्थानों को कहा गया है कि वे अपने यहां कार्यरत कर्मचारियों को शुक्रवार को घर से काम करने की अनुमति दें ताकि बारिश की वजह से लगने वाले ट्रैफिक जाम से बचा जा सके और सड़क व ड्रेन बनाने वाली एजेंसियाँ उनकी मरम्मत और रखरखाव का कार्य आसानी से कर सकें।

इसके साथ ही जिला में स्थित सभी निजी शिक्षण संस्थानों को भी सलाह दी गई है कि वे 23 सितंबर को जनहित में अपने स्कूल अथवा कॉलेज में अवकाश घोषित करें।

Table of Contents

You cannot copy content of this page