एकल अभियान संच भरतपुर शाखा जुरहरा का होली मिलन समारोह आयोजित

Font Size

जुरहरा, भरतपुर रेखचन्द्र भारद्वाज : कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर में शनिवार को एकल अभियान संच भरतपुर शाखा जुरहरा का होली मिलन कार्यक्रम करण मुनि की अध्यक्षता, डॉ महेश शर्मा के मुख्य आतिथ्य व विनोद कुमार सीकरी, धनपाल सिंह अंचल प्रमुख भरतपुर, गोविंद पहाड़ी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में करण मुनि एवं डॉ महेश शर्मा के द्वारा उपस्थित एकल अभियान के कार्यकर्ताओं व सदस्यों को भारतीय संस्कृति में होली के त्यौहार के महत्व के बारे में बताया गय।

इस मौके पर एकल अभियान के पदाधिकारियों के द्वारा आगन्तुकों का माल्यार्पण कर एवं साफा पहनाकर स्वागत और सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं अभियान के सदस्यों के द्वारा एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं भी दी गई।

Table of Contents

You cannot copy content of this page