थाने में शव रखकर की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Font Size

दो दिन पूर्व डूडोली गांव में हुयी हत्या का मामला 

यूनुस अलवी

मेवात :  देा दिन पहले डूडोली गांव में ताश के खेल को लेकर हुए झगडे में मृतक के शव को देर रात पुन्हाना लाया गया जहां परिजन शव को सीधे पुन्हाना थाने ले गए और शव को थाना परिसर में रखकर आरोपियों को जल्द गिरफतार करने की मांग की। पुन्हाना के डीएसपी सुभाष वशिष्ठ द्वारा आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किये जाने के आश्वासन के बाद ही  देर रात पुलिस की मौजूदगी में मृतक को सुपर्द-ए-खाक किया गया। पुलिस की टीम ने रात में गांव में जाकर आरोपियों की गिरफतारी को लेकर छापा मारा लेकिन कोई हाथ नही लगा। 

 

  आप को बता दें कि पुन्हाना के डूडोली गांव में सोमवार शाम ताश खेलने को लेकर जफरू व मुनफेद के बीच झगड़ा हो गया था। गांव के लोगों ने उस समय तो झगडा शांत करा दिया लेकिन इसके कुछ देर बार मुनफेद  के परिवार के लोग लाठी डंडों से  लैस होकर जफरू के घर गए  व घर के बहार खडे आजाद, इकलास व निजाम पर अचानक हमला कर दिया। तीनों की घायल अवस्था मे पुन्हाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उनकी हालत को देखते हुए नल्हड के लिए रैफर कर दिया।

 

 सिर में गहरी चोट होने के कारण आजाद को दिल्ली के लिए रैफर कर दिया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने चार महिलाओं सहित दस लोगों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। बुधवार को दिल्ली से मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराकर गांव लाया जा रहा था तो परिजनो शव को पुन्हाना थाने ले गए। जहां उन्होंने पुलिस के सामने मामले में अन्य लोगों के नाम जोडने के साथ साथ आरोपियों को जल्द गिरफतार करने की मांग की। 

You cannot copy content of this page