युवक की हत्या कर लाश कुएं में डालने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Font Size

हरियाणा के कस्बा पुन्हाना से किया गिरफ्तार

जुरहरा, रेखचन्द्र भारद्वाज: स्थानीय थाना पुलिस ने युवक की हत्या कर लाश कुएं में डालने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को मुखबिर की सूचना के आधार पर हरियाणा के पुन्हाना कस्बे से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।


जुरहरा थाना अधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि दिनांक 02.05.2021 को लियाकत जाति मेव निवासी खेडली गुमानी हाल निवासी जुरहरा थाना जुरहरा ने अलीमौहम्मद पुत्र मुन्शी, जुबेर पुत्र अलीमौहम्मद, इरसाद पुत्र अलीमौहम्मद, साबिर पुत्र अलीमौहम्मद, तालिम पुत्र अलीमौहम्मद जातियान मेव निवासीयान ग्राम जुरहरी थाना जुरहरा के खिलाफ उसके पुत्र को धमकी देने तथा दिनांक 01.05.2021 की रात्रि को उसके पुत्र मुस्तकीम की हत्या कर लाश को कुऐं में डालने का मामला दर्ज कराया था। जिसमें कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर शनिवार को आरोपी अलीमौहम्मद पुत्र मुन्शी व साबिर पुत्र अलीमौहम्मद जातियान मेव निवासीयान ग्राम जुरहरी थाना जुरहरा हाल निवासी कस्बा जुरहरा थाना जुरहरा को हरियाणा के कस्बा पुन्हाना से गिरफतार किया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना अधिकारी राजवीर सिंह के अलावा हैड कांस्टेबल मानसिंह, कांस्टेबल सत्येन्द्र सिंह शामिल रहे।

युवक की हत्या कर लाश कुएं में डालने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार 2
जुरहरा थाना अधिकारी राजवीर सिंह

Table of Contents

You cannot copy content of this page