गुरुग्राम में लगातार तीसरे दिन कोरोना को हराने वालों की संख्या संक्रमित होने वाले नए मरीजों से ज्यादा रही जबकि 10 की मौत

Font Size

गुरुग्राम का बाउंस बैक करने का क्रम लगातार तीसरे दिन भी जारी

  • जिला में 3739 व्यक्ति कोरोना को हराकर स्वस्थ हुए, जबकि 2842 नए मामले सामने आए
  • गुरुग्राम, 9 मई – गुरुग्राम जिला का कोरोना को हराकर बाउंस बैक करने का क्रम लगातार तीसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। रविवार को जिला में 3739 लोग कोरोना को हराकर स्वस्थ हो अपने घरों को लौटे जबकि संक्रमण के 2842 नए मामले सामने आए हैं। दूसरी तरफ 10 मरीजों की मौत होने की खबर है जबकि अब तक कुल 587 लोग कोरोना की चपेट में आकर जान गवां चुके हैं.
  • लगातार तीसरे दिन कोरोना को हराने वालों की संख्या संक्रमित से ज्यादा होने पर गुरुग्राम जिला वासियों ने राहत की सांस ली है। जिला वासियों को यह उम्मीद बंधी है कि अब सभी के सहयोग और सतर्कता से महामारी का प्रकोप जिला में धीरे-धीरे कम होता नजर आ रहा है। गुरुग्राम वासियों द्वारा सावधानी बरतने और लॉकडाउन की वजह से कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने में कुछ हद तक सफलता मिली है।

  • स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार गुरुग्राम जिला में अब तक 118492 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। गुरुग्राम जिला में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग पर जोर दिया जा रहा है। जिला में पिछले 24 घंटे में 11064 टेस्ट किए गए। इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण भी जोर शोर से किया जा रहा है। रविवार को 12526 लोगों को कोरोना रोधी वैक्सीन की डोज दी गई और अब तक जिला में 535518 डोज दी जा चुकी हैं, जो पूरे हरियाणा प्रदेश के जिलों में सबसे ज्यादा है।

  • आंकड़ों के अनुसार गुरुग्राम जिला में कुल एक्टिव केसों की संख्या 37423 है जिनमें से 34888 मरीज होम आइसोलेशन में है . वे अपने घर पर ही रह कर स्वस्थ हो रहे हैं।

  • उपायुक्त डॉ यश गर्ग ने गुरुग्राम जिला वासियों से अपील की है कि वे कोरोना को मात देने के लिए सावधानी बरतते रहें और कोशिश करें कि अपने घर के अंदर ही रहे। जब तक बहुत जरूरी ना हो, तब तक घर से बाहर ना निकले और बाहर निकलते समय अपने मुंह और नाक को कवर करते हुए फेस मास्क का प्रयोग अवश्य करें।
  • इसके अलावा, एक दूसरे के बीच दो गज की दूरी जरूर रखें। कोरोना के बारे में कोई भी जानकारी लेनी हो तो कॉविड हेल्पलाइन नंबर 1950 पर डायल करें जो कि सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे संचालित की जा रही है। इसके अलावा, जिला प्रशासन ने 9643277788 मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप चैट बोट के माध्यम से सूचनाएं देने की व्यवस्था भी की है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page