भारत में कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़कर 390 हुई : स्वास्थ्य मंत्रालय

Font Size


नयी दिल्ली, 23 मार्च । देश में कोविड-19 के 30 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या सोमवार को बढ़कर 390 हो गई।

इन आंकड़ों में 41 विदेशी नागरिक और अब तक हुई सात मौत शामिल है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि गुजरात, बिहार और महाराष्ट्र में रविवार को एक-एक मौत हुई जबकि पहले चार अन्य मौत कर्नाटक, दिल्ली, महाराष्ट्र और पंजाब में हुई थीं।

देश में वर्तमान में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या 359 है जबकि 24 लोगों का इलाज किया जा चुका है या ठीक होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page