घर-घर जाकर मतदाताओँ से संपर्क करें कार्यकर्ता : उमेश अग्रवाल

Font Size

गुरुग्राम। गुरुग्राम के विधायक व प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी उमेश अग्रवाल ने मंडल कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे हर एक मतदाता से मिलें और उन्हें भाजपा सरकार के दौरान हुए विकास कार्यों का हवाला दे पार्टी पक्ष में मतदान का आग्रह करें। पार्टी कार्यकर्ता घर-घर पहुंचे और मतदाताओं से संपर्क करें। वे बुधवार को सुभाषनगर स्थित कार्यालय पर देर शाम शीतला मंडल और दयानंद मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
घर-घर जाकर मतदाताओँ से संपर्क करें कार्यकर्ता : उमेश अग्रवाल 2

विधायक उमेश अग्रवाल ने कहा कि बीते पांच सालों में मानव जीवन को आसान बनाने को ऐसा कोई क्षेत्र अछूता नहीं रह गया है, जिन पर हमारी सरकार ने काम न किए हों। उन्होंने कार्यकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया कि हमारी सरकार के कार्यकाल में जो अनगिनत विकास और लोक कल्याण के क्षेत्र में कार्य हुए हैं, जनता को पहले से जानकारी है, ऐसा सोच वे घर न बैठें। बल्कि, जनता के बीच जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किए गए एक-एक विकास कार्यों के बारे में उन्हें स्वयं अवगत कराएं। विधायक उमेश अग्रवाल ने डिजिटल रूप में वोटर सूची से लेकर अन्य जरूरी जानकारी जहां कार्यकर्ताओं से शेयर किए वहीं, इस संबंध में उनकी समस्याओं का समाधान भी दिया।

विधायक उमेश अग्रवाल ने दोनों मंडलों के अंतर्गत बूथ अध्यक्षों व पन्ना प्रमुखों का विशेष रूप से आह्वान किया कि चुनाव के दौरान उनकी कार्य-कुशलता और समर्पण पार्टी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इससे पहले, गुरुग्राम जिला भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं की भी बैठक हुई, जिसमें अधिक से अधिक महिलाओं से संपर्क करने के अलावा उन्हें चुनावी प्रक्रिया से जोड़ने पर जोर दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाजपा ज्वाइन की।

बैठक में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष तिलकराज मल्होत्रा, अरूण महेश्वरी, वरिष्ठ नेता अनुराग बख्शी, मेयर पति अशोक आजाद, शीतला मंडल अध्यक्ष सीताराम सिंघल सहित दोनों मंडलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page