शराब के लिए युवक की गई जान : दोस्तों ने ही की दोस्त की हत्या

Font Size

सोहना सदर थाने के दमदमा गांव की घटना
पुलिस ने मुख्य आरोपी जसवीर उर्फ जस्सी को किया गिरफ्तार
रविवार को मिली थी युवक की लाश
शराब पीने के दौरान हुआ था झगड़ा
आरोपी पुलिस रिमांड पर

गुरुग्राम। सोहना के गाव दमदमा में दो दोस्तो ने आपस मे मिलकर अपने ही एक दोस्त की शराब के नशे में पीट पीजी कर हत्या कर दी थी। वही शातिर दोस्त हत्या की वारदात को छुपाने के लिए शव को मोटरसाइकिल सहित सड़क पर फेंक कर फरार हो गए जिससे किसी को हत्या का शक न हो और मामले को रोड एक्सीडेंट से जोड़ा जा सके।
इस मामले में सोहना सदर थाना पुलिस ने दो नामजद व कुछ अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के उच्च अधिकारियों ने इसकी जांच सोहना क्राइम टीम को सौपी है। क्राइम टीम ने मामले की जांच करते हुए हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उस लोहे के पाइप को भी बरामद कर लिया है जिससे युवक की हत्या की गई थी। आरोपी इतने शातिर थे कि हत्या के वक्त पहने गए अपने कपड़े भी जला दिये। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही के बाद जलाए हुए कपड़ो की राख को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी जसबीर उर्फ जस्सी मृतक के गांव का ही रहने वाला है। इसने पहले मृतक को शराब पीने के लिए बुलाया और फिर शराब के नशे में युवक के सिर में लोहे के पाइपों से वार कर उसे हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। पुलिस ने उक्त हत्या के आरोपी को सोहना के बालूदा रोड से उस समय गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की जब आरोपी कहीं बाहर भागने की फिराक में था । पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है ताकि उससे पूछताछ कर हत्या के दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया जा सके।

उल्लेखनीय है कि यह मामला 24 जून की रात का है,जहां पर गांव खेड़ला ओर दमदमा के बीच सड़क पर पड़े एक दमदमा निवासी युवक को मृत पड़ा हुआ देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। बताया जाता है कि मृतक राजेन्द्र के छोटे भाई की भी अक्टूबर 2017 में हत्या कर दी गई थी।

Table of Contents

You cannot copy content of this page