उम्रकैद की सजा काट रहे पेरोल पर आए बदमाश ने 5 लाख की फिरौती मांगी

Font Size
क्राईम ब्रांच सेक्टर 30 ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद, धर्मेंद्र यादव

हत्या के मामले में नीमका जेल के अंदर उम्रकैद की सजा काट रहे ज्ञानी ने पैरोल पर आकर मोहना निवासी देवेन्द्र से 5 लाख की फिरौती मांगी और न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस पर फरीदाबाद क्राईम ब्रांच सेक्टर 30 टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ज्ञानी को गिरफ्तार कर लिया और रिमांड पर लेकर अन्य मामलों की पूछताछ भी की जा रही है।
फरीदाबाद क्राईम ब्रांच सेक्टर 30 इंचार्ज संदीप मोर की टीम ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जो पहले से ही हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है और पैरोल पर आकर दूसरा जुर्म भी कर डाला। दरअसल बहबलपुर निवासी बदमाश ज्ञानी को अदालत ने एक व्यक्ति की हत्या करने के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई हुई है, जो कि नीमका जेल में सजा काट रहा है। फिलहाल पैरोल पर आया हुआ था जहां उसने मोहना निवासी देवेन्द्र से 5 लाख रूपये की फिरौती मांगी और न देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

दरअसल शिकायतकर्ता देवेन्द्र का आरोपी ज्ञानी के भाई अनिल रावत सरपंच के साथ पैसों की लेन- देन है। देवेन्द्र आरोपी के भाई से पैसे मांग रहा था जिसको लेकर ज्ञानी ने देवेन्द्र से उल्टा पैसे देने की मांग की। इस मामले में क्राईम ब्रांच सेक्टर 30 टीम ने ज्ञानी को गिरफ्तार कर लिया है और रिमांड पर लेकर अन्य मामलों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page