छेड़खानी की वीडियो हुई वायरल : दो आरोपी पकड़े गए

Font Size

कैमूर , बिहार । बिहार के कैमूर में वायरल हुए छेड़खानी के वीडियो के बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने मामले की पुष्टि करने के बाद न केवल पीड़िता को खोज निकाला बल्कि दो आरोपियों को भी हिरासत में लिया.
शनिवार को कैमूर में छेड़खानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इस वीडियो में एक प्रेमी युगल को पकड़ने के बाद पांच-छह की संख्या में मनचले लड़की से छेड़खानी करते नजर आ रहा हैं. छेडखानी के वायरल वी़डियो की खबर चलने के बाद कैमूर पुलिस हरकत में आई. न्यूज 18 का दावा था कि वायरल वीडियो जिले के भगवानपुर थाना के मसहि का है.

इस पर कैमूर एस.पी मोहम्मद फारोगुद्दीन ने मुहर लगाई. पुलिस ने इस मामले में अभी तक दो लोगों को हिरास्त में लिया है और अन्य की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी है. एसपी ने दावा किया है कि जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

पीड़ित लड़की की भी पहचान हो गई है. लड़की के बयान को भी दर्ज किया गया और 6 युवकों पर छेडखानी का आरोप है. वायरल हुए वीडियो में एक नाबालिग प्रेमी युगल को कुछ स्थानीय मनचले परेशान कर रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि 5 से 6 युवक एक लड़की से छेड़खानी कर रहे हैं और उसके साथ मारपीट कर रहे हैं.

ऐसा प्रतीत होता है कि लड़की अपने मित्र के साथ मुंडेश्वरी मंदिर से लौट रही हो और रास्ते में सुनसान जगह पाकर इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा रहा है.

Table of Contents

You cannot copy content of this page