राष्‍ट्रपति 4 और 5 मई को तमिलनाडु की यात्रा करेंगे

Font Size

नई दिल्ली : राष्‍ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद 4 और 5 मई, 2018 को तमिलनाडु की यात्रा पर जाएंगे। 4 मई, 2018 को राष्‍ट्रपति वेल्‍लोर के क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज के शताब्‍दी समारोहों का उद्घाटन करेंगे। इसी दिन वे वेल्‍लोर के श्री नारायणी अस्‍पताल एवं अनुसंधान केन्‍द्र के किडनी ट्रांसप्‍लांट यूनिट एवं कार्डियाक यूनिट का भी उद्घाटन करेंगे।

5 मई, 2018 को राष्‍ट्रपति अपने दिन का शुभारंभ देश के पूर्व राष्‍ट्रपति ज्ञानी जेल सिंह की जयंती पर उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के द्वारा करेंगे। बाद में वह मद्रास विश्‍वविद्यालय के 160वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। राष्‍ट्रपति गुरु नानक महाविद्यालय के 42वें दीक्षांत समारोह में भी भाग लेंगे और नई दिल्‍ली वापस लौटने से पहले वे चेन्‍नई के वेलाचेरी में गुरु अमर दास ब्‍लॉक एवं गुरु नानक महाविद्यालय के शहीद बाबा दीप सिंह सभागार का उद्घाटन भी करेंगे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page