नगर निगम इनफोर्समैंट ने अनाधिकृत बनाई गई स्टॉलों को तोड़ा

Font Size

गुरूग्राम, 28 अप्रैल। नगर निगम गुरूग्राम की इनफोर्समैंट टीमों द्वारा आज साइबर हब के सामने अनाधिकृत रूप से बनाई गई स्टॉलों को पूरी तरह से हटाया गया। इस बारे में पुलिस आयुक्त एवं निगमायुक्त के पास शिकायत प्राप्त हुई थी।

    शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सहायक अभियंता राजीव यादव तथा कनिष्ठ अभियंता आशीष सहरावत की टीम ने डीएलएफ फेज-2 थाना प्रभारी गौरव फौगाट एवं पुलिस कर्मचारियों के साथ साइबर हब के सामने अवैध रूप से लगाई गई सभी स्टॉलों को पूरी तरह से हटाया। इसके साथ ही स्टॉल संचालकों को आगाह किया कि वे दुबारा से अतिक्रमण ना करें, अन्यथा उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, इनफोर्समैंट टीम ने सिटी कोर्ट डीएलएफ फेज-3 सहित आसपास के क्षेत्रों में सडक़ों एवं फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त करवाया।

    नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव के अनुसार नगर निगम अतिक्रमण को किसी भी सूरत में सहन नहीं करेगा तथा अतिक्रमण को हटाने के साथ-साथ ऐसा करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।

Table of Contents

You cannot copy content of this page